कोपागंज में पोखरे के सुंदरीकरण के निर्माण में देरी को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद
- फोटो : katra news
उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के तत्वावधान में स्थानीय थाने के पीछे पोखरी का सुंदरीकरण कार्य अधूरा छोड़े जाने के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर पंचायत की तरफ से केवल दिखावटी तौर पर थोड़ा-सा काम कराकर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। पोखरी उसी हालत में पड़ी हुई है। अधूरी और खुली पड़ी इस पोखरी से लगातार खतरा बना हुआ है।
करीब एक माह पूर्व इसी पोखरी में एक गंभीर घटना घट चुकी है, जिसमें एक मां-बेटी की जान जाते-जाते बची थी। इस बावत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी का कहना है कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया गया है।
आगे शासन के दिशा निर्देश पर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के अध्यक्ष अमृतलाल जायसवाल, महामंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज बरनवाल, श्यामजी साहनी, युवा अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक मद्धेशिया, मंत्री संदीप शर्मा आदि शामिल थे।