फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की तलाश के लिए जिले में बढ़ाई गई रैंडम सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के केसों की संख्या बढ़ रही हैं। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच ग्राफ का बढ़ना हैं। जांच का ग्राफ बढ़ने से विभाग को कोरोना संक्रमितों को ट्रेस करने में आसानी हो रही है। विभाग की 16 टीमें प्रतिदिन करीब दो हजार संदिग्धों की जांच कर रही है। वहीं जिला प्रशासन ने कोरोना के रोकथाम को लेकर जागरूकता के साथ सख्त कारवाई कर रहा हैं। डीएम ने नियमित रूप से कोविड अस्पतालों तथा रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण का ग्राफ जून माह से हर माह दोगुनी की गति से बढ़ रहा हैं। जून माह में जहां 106 मरीज मिले, वहीं जूलाई माह में 426 तो अगस्त माह में 902 से ज्यादा मरीज मिले। वहीं सितंबर माह के शुरूवाती चार दिन में 173 मरीज मिल चुके हैं। बढ़ते संक्रमण का ग्राफ की एक वजह लोगों की जागरूकता तथा स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता हैं। जून माह बाद से स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सात सीएचसी पर नौ टीमें गठित की, वहीं जिला स्तर पर गठित तीनों टीमों के अलावा चार नई टीमें बना दी। अब इन टीमों द्वारा रोजाना अलग अलग जगहों परप्रतिदिन 1500 के करीब संदिग्ध लोगों एंटीजेन टेस्ट से जांच किया जा रहा हैं, इसके अलावा आरटीपीसीआर की जांच की जा रही हैं।
नगर में सात टीमों ने बीते शुक्रवार को 748 का सैंपल बीएचयू भेजा, वहीं 1468 लोगों की जांच एंटीजेन से की। जांच के आंकड़ों पर नजर डाले तो 15 जुलाई के बाद से बीते शुक्रवार तक 32 हजार 252 लोगों की जांच की जा चुकी थी। जिसमें 849 लोग संक्रमित मिले। जबकि बीते अप्रैल माह से अब तक 27 हजार 868 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया। इसमें 24 हजार से ज्यादा की रिपोर्ट आ चुुकी हैं। जिसमें 784 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

इसके अलावा संक्रमित मरीज मिलने पर उसके संपर्क में रहने वाले, संबंधित जगहों को हॉटस्पॉट बनाकर सर्वे तथा स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच की जा रही है। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचथंद्र सिंह का कहना है कि कोरोनाो संक्रमण के रोकथाम को लेकर जांच का ग्राफ बढ़ा दिया गया हैं। रोजाना दो हजार के करीब संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। बोले कि जांच ग्राफ को ओर बढ़ाने की कवायद की जा रही हैं।
जागरूकता के साथ सख्ती से दे रहे हैं संदेश
मऊ। कोरोना के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग जागरूकता के साथ सख्त कारवाई का कदम उठा रहा हैं। विभाग ने बीते माह में नगर के एक प्रसिद्ध निजी चिकित्सक द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं जिला प्रशासन ने भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वाले कई मेडिकल दुकान को सील करने के साथ कड़ी कारवाई कर रहा हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा रोजाना जिले के समस्त चे िकंग प्वाइंट पर बिना मास्क पहने निकलने वालों का चालान कर जुर्माना वसूल करने की कारवाई कर रहा है।
लाउस्पीकर से बजता है जागरुकता का गाना
मऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रयासरत है। इसमें नगर पालिका सहित अन्य विभाग स्वास्थ्य विभाग को परोक्ष अपरोक्ष रुप से सहयोग देने का काम कर रहें। इस दौरान नगर पालिका गली मुहल्लों को सैनिटाइज करने के साथ साथ लोगों को कोरोना से बचने के लिए नगर के बाल निकेतन चौराहे पर लाउस्पीकर लगाई है। जिसके सहारे लोगों को इस वायरस से बचाव की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें