फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंजुमनों ने निकाला जुलूस सीनाजनी कर किया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर के बड़ागांव स्थित जाफरी अज़ाखाने से सोमवार की रात अलम ए मुबारक का जुलूस निकाला। जुलूस मे अंजुमन मासुमिया कदीम ने नौहाख्वानी की। जुलूस ज़ाफ़री अज़ाखाने से निकला और बड़ागांव शिवमंदिर स्थित पोखरे से मिट्टी लेकर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए सदर बाज़ार स्थित इमाम चौक पर देर रात समाप्त हुआ। यह जुलूस कर्बला की याद में निकला जाता है। जब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के खैमें मे पानी खत्म हो जाता है। तो इमाम हुसैन के सिपह सालार हजरत अब्बास अलमदार से कहाकि बच्चों के लिए पानी का इंतजाम करे।
विज्ञापन

इमाम का हुक्म मिलने के बाद अब्बास अलमदार ने मैदान ए कर्बला में पानी की तलाश में सात कुएं खोदते है।जिसमे पानी के बजाय सिर्फ मिट्टी हाथ लगती है। उसी वाकये की याद में ज़ाफ़री अज़ाख़ाने से अलम का जुलूस निकलकर अपने रीति रिवाज के साथ सदर बाज़ार स्थित इमाम चौक पर उसी मिट्टी को रखते हैं और वही पर जुलूस को समाप्त किया जाता है। इस अवसर पर इश्तेयाक हुसैन, नेसार अली, जौन मोहम्मद, शादाब, नसीम, सैय्यद आगर ईमाम, सैय्यद फ़राज़ हुसैन, सैय्यद इमरान हैदर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें