घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ केे पास से मंगलवार की दोपहर एक ग्रामीण की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्के दो हजार रुपये उड़ा लिया। घटना की जानकारी कुछ देर बाद खरीददारी कर वापस बाइक के पास लौटने पर पीड़ित को हुआ। पीड़ित ने अज्ञात को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
सौंपी तहरीर में घोसी कोतवाली क्षेत्र के कलाफनपुर निवासी श्रीराम चौहान ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में वह अपनी पत्नी इंद्रावति के साथ केनरा बैंक पहुंचा। यहां आवश्यक कार्य के चलते उसने दो लाख रुपये बैंक से निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर वापस गांव के लिए निकल गया। 500 मीटर दूर मझवारा मोड़ पहुंचकर कुछ सामान की खरीददारी करने के लिए उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ीकर पत्नी के साथ पास में ही एक दुकान पर चला गया। करीब 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो पाया कि डिक्की का लॉक टूटा पड़ा है, उसमें झोले में रखा दो लाख रुपये की नकदी गायब है। उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया।