नगर के बालनिकेतन स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ करते श्रद्धालु। स्रोत
- फोटो : 1
नगर के बाल निकेतन स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ और श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भजन-कीर्तन सुन श्रद्धालु भाव विभोर रहे।
समिति के सदस्य अजय मिश्र, बब्बन सिंह, आनंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश बरनवाल, वीरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, राजेश छातेजा ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने 11 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सेवादार डाॅ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से श्री हनुमान जी महाराज की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है।
मंगल ग्रह के कारक और मंगल की साक्षात मूर्ति श्री हनुमान जी का पृथ्वी पर प्राकट्य भी मंगलवार के दिन ही हुआ था। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राममय बना दिया। गायक महेंद्र यादव और अखिलेश यादव ने वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे... जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
नगर के बालनिकेतन स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ करते श्रद्धालु। स्रोत- फोटो : 1