फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नृशंस हत्या से सहमा इलाका; बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर का रास्ता रोककर ईंट पत्थर से कूंचा, पुलिस मौके पर

Tue, 10 Jun 2025 11:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास बाइक से जा रहे हिस्ट्रीशीटर का रास्ता रोककर उसकी हत्या ईंट पत्थर से कूंचकर कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान करने में जुट गई है। इलाके में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर मंगलवार को ईंट से कूचकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या बाइक सवार बदमाशों ने कर दी। घटना के समय मृतक अपने साथी के साथ बाइक से स्टेशन की ओर जा रहा था। उधर सूचना मिलने मामले की जांच में जुटी है। मृतक के ऊपर हत्या सहित पांच मामले दर्ज है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी रामपुर चकिया थाना दक्षिण टोला के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम वह अपने मित्र हिस्ट्रीशीटर  रणधीर यादव के साथ स्टेशन किसी कारण से गया हुआ था। पहले से घात लगाए तीन बाइक पर 6 की संख्या में युवक स्टेशन रोड पर उन्हें रोका।

उनके इरादे से बेखबर गुलशन जब बाइक से नीचे उतरा तो बदमाशों ने  ईट पत्थर से उस पर हमला कर दिया।उसके नीचे ही गिरते ही उसके सिर को ईट पत्थर से कुंचकर गुलशन को घायल कर दिया।इस घटना से सार्वजनिक स्थान होने के चलते भीड़ में अफरा तफरी का माहौल हो गया।उधर इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल गुलशन  को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंची, जहां चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में एसपी इलामारन जी ने बताया कि मृत दक्षिण टोला थाने का हिस्ट्रीशीटर 5 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है, वहीं इस दौरान मृतक के साथ उसका दूसरा साथी  रणधीर पर भी 17मुकदमे दर्ज है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें