फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रार्थनापत्र का निस्तारण कर मौके दिया वरासत प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 491 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 39 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों में टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान विरासत से संबंधित एक मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने उसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया। त्वरित कार्रवाई के बाद आवेदक का वरासत प्रमाणपत्र तैयार कर मौके पर ही सौंप दिया गया।
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 152 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि नौ मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

प्राप्त प्रार्थनापत्रों में सर्वाधिक 69 राजस्व विभाग, 46 पुलिस विभाग तथा शेष 37 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रहीं। घोसी तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ।
यहां 142 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से चार मामलों का मौके पर समाधान हुआ। शिकायतों में सर्वाधिक 98 राजस्व विभाग, 22 पुलिस विभाग, छह ब्लॉक, चार बिजली विभाग, चार नगर पंचायत, एक समाज कल्याण विभाग, दो वन विभाग, दो आपूर्ति विभाग तथा तीन अन्य विभागों से संबंधित थीं।
मधुबन तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। यहां 115 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का निस्तारण किया गया। इसी तरह सदर तहसील में 82 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें