फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने निकाली रिवाल्वर, अफरातफरी

Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 दीवानी कचहरी परिसर में बुधवार को मुकदमे में जिरह-बहस करने को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच हुई कहासुनी का मामला गुरुवार को बढ़ गया। एक पक्ष की तरफ से उसके सहयोगी अधिवक्ता ने रिवाल्वर निकाल ली। लेकिन लोगों के हस्तक्षेप करने से बड़ी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

 
दीवानी कचहरी में एक मुकदमे की सुनवाई होनी थी। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी बात रखी। एक पक्ष को दूसरे पक्ष की बात नागवार लगी। उसने उसको कोर्ट के बाहर देख लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं, धमकी देने वाले अधिवक्ता ने रात में फोन कर दूसरे अधिवक्ता को फातिमा तिराहे पर बुलाया।

हालांकि इसके बाद भी अधिवक्ता फतिमा चौराहे पर नहीं गया। पीड़ित अधिवक्ता ने गुरुवार को मामले को बार के सामने रखा। बार ने धमकी देने वाले वकील को तलब किया, लेकिन वह नहीं गया। इसको लेकर बाद में बहस शुरू हो गई। बात बढ़ने पर धमकी देने वाले अधिवक्ता के सहयोगी ने रिवाल्वर निकाल ली। इस दौरान कचहरी परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें