फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ढांचे में फैसला आने पर एलर्ट रहा प्रशासन, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
बाबरी मस्जिद विद्ध्वंस फैसले को लेकर नगर के मिर्जाहादीपुरा में सुरक्षा के दृष्टि से मौजूद जिलाध - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विवादित ढांचे के मामले में बुधवार को सीबीआई कोर्ट से आए फैसले को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट रहा। शहर से लेकर देहात तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात थी। जिलाधिकारी अमित बंसल के साथ एसपी सुशील घुले चक्रमण कर स्थिति पर नजर रखे रहे। इस दौरान मिर्जाहादी पुरा मुहल्ले में ड्रोन कैमरा उड़ाकर संदिग्ध स्थानों की निगहबानी की गई।
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस के मामले में बुधवार को आने वाले फैसले को लेकर जिले को 34 सेक्टरों में तथा शहर को सात जोन और 14 सेक्टरों में बांटकर वहां फोर्स की तैनाती की गई थी। इस दौरान हर सेक्टर में एक सिविल के साथ पुलिस के अधिकारी को बतौर सेक्टर प्रभारी तैनात किया गया था। इसीक्रम में जिले में भी हर सेक्टर में एक एक सिविल के साथ पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात की गई थी। कमोवेश यही हाल ग्रामीणांचल के अन्य क्षेत्रों में रहा। कई बाजारों में पुलिस ने रुट मार्च किया। इस दौरान जिले में तीन कंपनी पीएसी के साथ सिविल पुलिस के साथ आर्म्स पुलिस और क्यूआरटी की तैनाती की गई थी। फोर्स की कमी न हो इसके लिए पुलिस आफिस के स्टाफ की भी शहरी क्षेत्र में ड्युटी लगाई गई थी। एसपी सुशील घुले ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई थी, इस कैमरे से शहर के कई संदिग्ध क्षेत्रों की निगेहबानी की गई। सूचना मिली थी, कि कुछ क्षेत्रों में उंचे मकानों से कुछ उपद्रवी सक्रिय रहते है। ऐसे में ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई थी। ताकि ऐसे उपद्रवियों को दुरुस्त रखा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें