फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीमार को खाट पर ले जाने का मामले में जागा प्रशासन, जर्जर सड़क पर बिछेगा खड़ंजा

विज्ञापन
माधोपुर दलित बस्ती में कीचड़ युक्त कच्ची सड़क।संवाद
विज्ञापन
- बड़रांव के माधोपुर गांव में मरीज को लेकर जा रही कार कीचड़ में फंसी, तो चारपाई पर लाद कर अस्पताल ले गए परिजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमिला। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के माधोपुर दलित बस्ती में कीचड़ में कार फंसने के कारण बीमार को खाट पर अस्पताल ले जाने के मामले में प्रशासन जागा है। बीडीओ ने दो महीने के भीतर खड़ंजा बिछाने का आदेश दिया है।
खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम सचिव और प्रधान ने सोमवार को खड़ंजा बिछाने का आंकलन करके रिपोर्ट भेज दी है। शनिवार को बड़राव ब्लॉक के माधोपुर निवासी रामवृक्ष (70) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने कार निकाली लेकिन, कच्चे रास्ते पर कीचड़ में कार फंस गई। धक्का देने पर भी कार आगे नहीं बढ़ी तो परिजन रामवृक्ष को खाट पर लादकर अस्पताल ले गए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब जाकर प्रशासन की नींद टूटी है। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि 10 बार गुहार लगाने के बाद भी 300 मीटर सड़क नहीं बन पाई। पिछले दिनों हुई बारिश से रास्ता कीचड़ में बदल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्राम सचिव सुमन देवी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय राय को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। दो महीने के भीतर एक किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग पर खड़ंजा बिछाया जाएगा।
अरुण कुमार वर्मा,खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें