फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की चौपाल में पंचायत चुनावों में सक्रियता पर दिया गया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को खुखुंदवा गांव में रविवार को भाजपा की चौपाल लगी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन

चौपाल में भाजपा के जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में आम लोगों के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियां बताएं। कोपागंज के मंडल प्रभारी भरत भैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक गांवों के हर घर तक पहुंचें और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव में लोगों को उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आवास का लाभ दिया गया है जबकि सपा व बसपा की सरकारों में ये योजनाएं गांव के गरीबों तक नही पहुंच पाती थीं। कहा कि 18 मार्च को जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी गोंठा तथा अली नगर में ग्राम पंचायत में पार्टी के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता चौपाल लगाकर जनता से रूबरू होंगे। कहा कि पार्टी के सारे वरिष्ठ व युवा नेताओं को 671 ग्राम सभाओं में चौपाल की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सरकार की समस्त जनहितकारी योजनाओं को चौपाल में अपने संवाद तथा पत्रक वितरण के माध्यम से अवगत कराएंगे। इस चौपाल को कोपागंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज राय, संजय पांडेय ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें