फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी के साथ महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा नई बस्ती गांव में विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी उसका प्रेमी है। किसी अन्य से संबंध बनाने से गुस्साकर उसने कुल्हाड़ी से 21 जून की रात हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी निशानदेही पर बरामद की।
विज्ञापन



एसपी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पनियरा नई बस्ती गांव में 35 वर्षीय कमली देवी पत्नी रामसरीख राजभर की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर उसके प्रेमी गांव के ही रामदुलारे राजभर ने  21 जून को हत्या कर दी।


हत्या के बाद वह फरार था। गुरुवार को थानाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने आरोपी को बढ़ुुआ गोदाम से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने आरोप स्वीकार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी गांव में ही झाड़ी से बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि महिला से उसका 20 वर्ष से संबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले कुछ सालों से उससे वह दूर भागने लगी और अन्य किसी से संबंध बना लिया। उसका कई बार उससे विवाद भी हुआ था फिर भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें