फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे ही दिन ही गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ले में भाजपा नेता मुन्ना दुबे के भतीजे अजय दुबे को गोली मारने के आरोपी पंकज सिंह को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की देर शाम पकड़ा। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने पंकज को शहर के बाल निकेतन क्रासिंग के पास से दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

भीटी निवासी भाजपा नेता मुन्ना दुबे के भाई अशोक दुबे के बेटे अजय को मुहल्ले के पांडेय कटरा में कहासुनी के बाद पंकज सिंह ने बुधवार को अपने एक साथी के साथ गोली मार दी थी। गोली अजय की दाहिनी जांघ से पार हो गई। इस मामले में घायल के बयान और तहरीर के अनुसार पुलिस ने पंकज सहित दो पर केस दर्ज किया।
एसपी अविनाश पांडेय के सख्त निर्देश पर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के लिये स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश देती रही। इसी बीच पंकज की लोकेशन शहर में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो पंकज बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों से गुजरता हुआ दिखायी दिया। पुलिस को देखते ही उसने बंधा रोड की ओर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंकज सिंह कुछ दिन पूर्व अवैध असलहा रखने के मामले में जमानत पर छूट कर घर आया है। उसके चाचा सुरेश सिंह मुख्तार के करीबी हैं। मुख्तार गैंग से जुड़े होने की वजह से प्रशासन ने सुरेश की संपत्तियों को कुर्क किया है। पंकज का दूसरा साथ अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें