फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी के चालक ने प्रधान से किया दुर्व्यवहार

Mon, 04 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डाड़ी अंबेडकर पार्क के पास रविवार को ग्राम्य विकास विभाग के पीडी के चालक ने ग्राम प्रधान के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन



प्रधान की सूचना पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी चालक भाग गया। पुलिस सरकारी जीप और उसके पास खड़े चालक के बेटे को लेकर थाने चली गई। शराब के नशे में धुत चालक थाने पहुंचा और एसओ से भिड़ गया और अपने को सीडीओ का चालक बताकर धौंस जमाने लगा। अधिकारियों के कहने पर पुलिस ने जीप को चालक से जिला मुख्यालय भेजवा दी।



डांड़ी के ग्राम प्रधान अतवारू राम अंबेडकर पार्क में कुछ निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान लगभग एक बजे  नीली बत्ती लगी सरकारी जीप से चालक उनके पास पहुंचा।
विज्ञापन



बकौल ग्राम प्रधान चालक  शराब के नशे में धुत गगन  ने उनसे 100 रुपये की मांग की। प्रधान ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो चालक धौंस जमाते हुए उन्हें औकात बताने की धमकी देने लगा। चालक प्रधान के साथ अभद्रता पर उतारू हो गया। किसी भी प्रकार से समझाने पर चालक द्वारा उग्र होते देख प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।


एसओ दल बल मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखते ही चालक कहीं खिसक गया। पुलिस सरकारी जीप और उसके पास खड़े चालक के बेटे को लेकर थाने चली गई। पुलिस की सक्रियता और बेटे को फंसता जान चालक गगन कुछ देर बाद थाने पहुंचा और एसओ से भी भिड़ गया।
विज्ञापन



उधर चालक की करतूत की खबर जिला मुख्यालय भी पहुंच गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ परदहा सरकारी जीप लेने कोपागंज थाने पहुंचे। एसओ ने जीप एक अन्य चालक से जिला मुख्यालय भेजवाया। इसके साथ  ही चालक और उसके बेटे को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें