फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: थार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर पेट्रोलपंप के पास सोमवार की देर शाम करीब नौ बजे एक बेकाबू थार चालक ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी, हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक था, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनियापार निवासी और सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र यादव के रूप में हुई। वीरेंद्र यादव सोमवार की शाम बाइक से हाजीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद पिढवल मोड स्थित नवनिर्मित मकान पर जा रहे थे।
अभी वह पिढवल मोड से थोड़ी दूर डाॅ. आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे तभी मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक मे पीछे से टक्कर मार दिया।
जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी, इससे वीरेंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट लगी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालात देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पत्नी बिंदु देवी, पुत्र अभय यादव के साथ चारों पुत्रियों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। इससे पहले आरोपी चालक घटना के बाद वाहन को छोड़कर फरार हो गया, सूचना पर पहुंची कोतवाल मनोज सिंह ने वाहन को जब्त करने के साथ मृतक शिक्षक के बेटे की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें