इंदारा मेला मैदान पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में खेलते कानपुर और माडर्न क्लब खैराबाद के खिला
मेला मैदान में चल रही स्व. अब्दुल करीम ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में टीएफए कानपुर ने मॉडर्न क्लब खैराबाद को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पहले हॉफ में कोई भी टीम गोल नही कर सकी। दूसरे हॉफ टाइम में मॉडर्न क्लब खैराबाद टीम के अमीत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच काटें का मुकाबला चलता रहा।
कुछ देर बाद कानपुर के टीम के तरफ से समरी ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-1 का स्कोर कर बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। मैच बराबरी पर होने के कारण पेनाल्टी शूट आउट से उसका निर्णय हुआ। जिसमे टीएफए कानपुर की टीम ने 5-3 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में डॉ. राम विलास यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक सरफराज अहमद व रहमतुल्लाह रहे। कमेंट्री वसीम सेठ और नसीम मल्लन ने की।
इस दौरान शरीफुद्दीन, उमाकांत यादव, विजय बहादुर सिंह, सुनील सिंह, राजेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, सलमान मास्टर, जुबैर अहमद आदि उपस्थित रहे।