फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्पर्श पोर्टल बना समस्या, तीन महीने से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
वेतन न मिलने पर सीएमओ को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी।संवा - फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजा कांत पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जनपदीय पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. बीके यादव की मौजूदगी में मामले के समाधान के लिए सभी से चर्चा की गई। एनएचएम के कर्मियों की मौजूदगी में करीब एक घंटे की वार्ता के बाद सभी का वेतन भुगतान करने के लिए सुझाव दिया गया।
सर्वसम्मति से मामले का समाधान किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजा कांत पांडेय ने बताया कि विगत 3 माह से वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के सामने बच्चों की फीस, राशन का संकट है।
विज्ञापन

प्रदेश में लागू स्पर्श पोर्टल के माध्यम से जबसे वेतन का भुगतान शुरू हुआ है, तबसे तबसे कर्मचारी समस्या का दंश झेल रहे हैं। महामंत्री आशुतोष राय ने कहा कि सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने सैलरी के लिए पत्र बनवा दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में डॉ. रामदास, संतकुमार, विंदेश्वरी राय, वीरेंद्र यादव, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. राजेन्द्र, डॉ. अजय कुमार सिंह, रतन लाल, राजीव कुमार, डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. अंजनी त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें