फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ने पाई कोरोना पर विजय, अब जिले में केवल चार एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण लोगों के सकारात्मक सोच तथा डॉक्टरों के प्रयास के सामने हारते दिख रहा है। शनिवार को बीएचयू से आई दस रिपोर्ट में कोविड अस्पताल परदहां तथा आजमगढ़ में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब इन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 59 हो गई है जिसमें से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 53 है। वहीं रतनपुरा के नगवा गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब एक्टिव केस केवल चार है, जबकि एक मरीज की मौत रिपोर्ट आने से पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को बीएचयू से दोपहर तक 11 रिपोर्ट आई। जिसमें कोविड अस्पताल परदहां तथा आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती दस मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं रतनपुुरा ब्लॉक के नगवा निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला। उधर दस मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 53 पहुंच गई, अब केवल चार एक्टिव केस है। इसमें शनिवार को मिला नया मामला भी शामिल है।
राहत भरी बात है कि बीते एक सप्ताह में केवल तीन मामले पॉजिटिव मिले, जबकि 500 से ज्यादा रिपोर्ट निगेटिव आई। सबसे सकारात्मक बात है कि इन बीते 13 दिनों में अब तक 51 मरीजों ने कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त कर अपने घर लौट चुके हैं। अब केवल चार एक्टिव केस है। जिनकी भी जल्द ही ठीक होने की संभावना है। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि आज दस मरीजों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की। वहीं रतनपुरा में नगवा गांव में एक पॉजिटिव मामला आया है। एक्टिव मरीजों की संख्या चार है।
विज्ञापन

स्वस्थ होने वाले मरीजों की रफ्तार बेहतर
जिले में पहला कोरोना मरीज 19 अप्रैल को आया। इसके बाद दूसरा मामला 13 मई को आया। इसके बाद 31 मई माह तक 27 मामले आए। वहीं जून माह के शुरुआती तीन दिन में 21 मामले आया था। लेकिन फिर संक्रमण की गति कुछ धीमी हुई और 10 दिन में केवल नौ मामले आए। वहीं बीते सात दिनों में केवल तीन मामले आए हैं। लेकिन इससे कई गुना गति से मरीजों के ठीक होने का ग्राफ भी बढ़ा। मई माह में केवल दो मरीज ठीक हुए थे, वहीं जून माह में 13 दिनों में 51 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें