फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के प्रयास से निस्तारित हुआ वर्षो पुराना विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव के बीच जबसे अनलॉक लागू हुआ हैं। तबसे आम लोगों की जिंदगी की गाड़ी पटरी पर सरकने लगी हैं। तमाम कानूनी बंदिशों के बावजूद अब पुराने झगड़े व विवाद भी निपटाए जाने लगे हैं। कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव में एक रास्ते को लेकर पिछले कई वर्षों से तीन पट्टीदारों में विवाद चल रहा था। इसकों लेकर आपस में कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। थाना दिवस व तहसील दिवस में भी इस मामले को लेकर पंचायतें भी हुई। मगर बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन

कोपागंज थानाध्यक्ष विनय सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर जाकर तीनों पट्टीदारों सूबेदार, सुनील व सुरेश के बीच सामंजस्य स्थापित कर रास्ते का विवाद सदा के लिए खत्म करा दिया,इसमें महातम के घर तथा सूबेदार के घर होते हुए रास्ते को चक मार्ग तक रास्ता कहीं 11फीट तथा कहीं 9फीट नक्शा बना कर सभी पक्षों के हस्ताक्षर कराकर दिया गया ।थानाध्यक्ष के इस कार्य से ग्रामीणों के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति नई सोच उभर रहीं हैं कि पुलिस चाहे तो कानून का पालन कराने के अलावा छोटे-मोटे मामले भी पंचायत के माध्यम से हल कराकर गांव में शांति व सकून का वातावरण कायम कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें