फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक सहित दस मिले संक्रमित, संख्या हुई पचास

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वाराणसी से दो बार में आई जांच रिपोर्ट में बुधवार को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी सहित दस लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें एक मां और उसकी दो पुत्रियां भी शामिल है। डॉक्टर को छोड़ दिया जाए तो सभी प्रवासी है। बुधवार को मिले कोरोना मरीजों को लेकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई। इसमें दस मरीज ठीक होने तथा एक मरीज की मौत होने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दो चरणों में आई रिपोर्ट में पहले चार संक्रमित मिले। सुबह आई रिपोर्ट में चिरैयाकोट नगर पंचायत के महतवाना मुहल्ला निवासी प्रवासी महिला और उसकी दो बेटियां कोरोना संक्रमित मिली। मां और उसकी दोनों बेटियां बीते 31 मई को मुंबई से चलकर आई थी। वहीं चिरैयाकोट बाजार से लगे जमीन अताउल्लाह निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। चारों मुंबई से चलकर आए थे। सूचना मिलने पर प्रशासन ने महतवाना मुहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरे मुहल्ले को सील करते हुए महिला उसकी पुत्रियों को उपचार के लिए, तथा जुड़वे बेटे को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।
इसी क्रम में जमीन अताउल्लाह को हॉटस्पॉट बनाते हुए युवक के संपर्क में रहने वाले सात लोगों को पलिया गांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। दूसरे चरण में दोपहर दो बजे आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजीटिव मिले। इसमें एक सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी डाक्टर के साथ नगर पालिका मऊ क्षेत्र के भटकुआ पट्टी मुहल्ला निवासी दंपत्ति पॉजिटिव मिले। दोनों मुं्बई से चलकर आए थे। उनकी सैपलिंग 28 मई को की गई थी। लेकिन अच्छी बात यह रही कि शुरु से ही क्वारंटीन सेंटर डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में थे, उन्हें वहां से उठाकर उपचार के लिए कोविड अस्पताल परदहां भेजा गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में चौथा मरीज बड़राव ब्लाक के करनपुर बरलाई गांव का है, जो बीते दिनों मुंबई से चलकर आया था। इसकी सैंपलिंग 31 मई को हुई थी। इसी क्रम में पांचवा मरीज मुहम्मदाबाद गोहना के क्यामुद्दीनपुर गांव का और छठां मरीज बरसांवा टेकई गांव का निवासी है। जिले में एक ही दिन में सीएचसी मुहम्मदाबाद प्रभारी सहित 10 लोगों के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें