अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला के चौहानपुरा में मंगलवार की देर रात में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक भाई घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। चौहानपुरा मुहल्ला निवासी विभूति चौहान (60) और घुरपत्ती (55) देर शाम साथ में बैठ कर ताड़ी पी रहे थे। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में झड़प हो गई। कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें विभूति चौहान बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। घायल विभूति की तहरीर पर पुलिस ने घुरपत्ती चौहान, रमावती, लालधर, जसवंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद