फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराया टेंपो, सात जख्मी

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर अमारी पुल के पास खड़ी डीसीएम और टेंपो की भिडंत में क्षतिग्रस्त टेंपो। - फोटो : mau
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी पुल के पास मऊ-आजमगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में टेंपो सवार सात लोग घायल हो गए। शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े बजे इस घटना में  टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


  आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाने के दिलावरी गांव निवासी मनोज को गुरुवार को सांप ने डस लिया था। मनोज को लेकर गांव के परिजन गुरुवार की शाम अमवा की सत्ती माई के समाधि स्थल पर ले गए थे। वहां से मनोज के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे।

बताया जाता है कि जब टेंपो शुक्रवार की सुबह मऊ आजमगढ़ मार्ग पर अमारी पुल के पास पहुंचा तो सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से भिड़ गया। इस घटना में टेंपो चालक  गुलशन राजभर 45, राधिका देवी 42, विक्रम 55, रामविजय 51, मनोज 26, आनंद 24 समेत सात लोग घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आप पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने 100 डायल पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें