फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत पर तहसीलदार ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समिति दुबारी पर खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को तहसीलदार हरि प्रकाश यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उनके सामने खाद वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। तहसीलदार ने समिति के अभिलेखों की जांच की और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

समिति पर 15 अक्तूबर 2026 को 360 बोरी डीएपी और 140 बोरी एनपीएस खाद की खेप पहुंची थी। इसके बाद 19 और 21 अक्तूबर को खाद वितरण के लिए किसानों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाया गया था। इसी बीच 22 अक्तूबर से तीन नवंबर तक सचिवों की हड़ताल के चलते वितरण प्रभावित रहा। बुधवार को समिति के सचिव सतीश श्रीवास्तव ने मशीन पर पहले से अंगूठा लगा चुके 61 किसानों को खाद वितरित करना शुरू किया। इसी दौरान कुछ किसानों ने वितरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। उनका आरोप था कि बिना अंगूठा लगवाए ही कुछ लोगों को खाद देने के लिए पहले से सूची तैयार की जा रही है। किसानों ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह से शिकायत की।
मामले की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा। तहसीलदार ने समिति पहुंचकर वितरण रजिस्टर, ई-पॉस मशीन, खाद का स्टॉक रजिस्टर और अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने सचिव को निर्देश दिया कि पहले से अंगूठा लगा चुके 61 किसानों को खाद देने के बाद बची हुई खाद का वितरण ''पहले आओ, पहले पाओ'' के आधार पर किया जाए, ताकि किसी किसान के साथ भेदभाव न हो।
विज्ञापन

खाद वितरण को लेकर किसानों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जिन किसानों को खाद मिल चुकी थी, उन्होंने अनियमितता के आरोपों को नकारा। वहीं, खाद पाने से वंचित किसानों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार ने पारदर्शी तरीके से खाद वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें