फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिस अधीक्षक ने आरओ प्याऊ शिविर का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को स्वयंसेवी संस्था द मऊ क्लब की ओर से लगाए गए आरओ प्याऊ शिविर का लोकार्पण किया। यह शिविर आजमगढ़ मोड़ स्थित पुलिस बूथ के पास लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कुल्हड़ में पानी पीकर इसे जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों का दायित्व लोगों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस प्याऊ से पुलिसकर्मियों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। इस अवसर पर क्लब की टी-शर्ट का भी लोकार्पण किया गया। इसके संयोजक अभिषेक खंडेलवाल रहे। कार्यक्रम से पहले क्लब अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, वेद नारायण मिश्रा और अजय कुमार फातिमा ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम संयोजक तेजप्रताप तिवारी, नीरज जायसवाल और श्रीराम जायसवाल ने संस्था का लोगो भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें