फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में बुधवार की देर शाम बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक आठ वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मी कुमारी(08) पुत्री इंद्रासन राम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव की निवासी थी। बिजली के खंभे का इंसुलेटर कई दिनों से टूट गया था जिसके कारण खंभे में करेंट आ रहा था। जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से किया था। लेकिन विभाग कर्मियों ने उसे ठीक नहीं किया। बुधवार की शांम खेलने के दौरान लक्ष्मी खंभे की चपेट में आ गई और करेंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें