कोपागंज। एल-1अस्पताल में इलाज करा रही कोपागंज कस्बा के हकीमपुरा निवासी युवती की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती बीते चार दिन से बीमार चल रही थी। बीते शुक्रवार को कोपागंज सीएचसी में जांच में संक्रमित मिलने पर उसका उपचार एल-1 अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां शनिवार को युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश चंद्र का कहना है कि मरीज की मौत की सूचना उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि लेकिन कोविड अस्पताल होने के चलते इलाज के दौरान मौत होने की बात को इंकार भी नहीं किया जा सकता है।