फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी समारोह में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेंचई बेलभद्र गांव में रविवार सुबह शादी समारोह में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। टेंट के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार से लोहे की पाइप में करंट उतर गया था रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ चिरैयाकोट योगेश यादव ने बताया कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना ग्रामसभा के फदुल्लाहपुर मौजा निवासी किशन यादव (16) सेचूई बेलभद्र गांव में रामनिवास यादव की बेटी की शादी में गया था। यहां वह टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट मेंं आ गया। वह एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 वीं का छात्र था। लोग उसे रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही किशन के पिता मनोज, मां अनिता, छोटा भाई -प्रियांशु, बहनें संध्या और प्रिया रो रोकर बेहाल हो गईं। बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें