फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अब भी उसरी-चिउटीडाड़ मार्ग उबड़-खाबड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। एक माह में धांधली का दूसरा मामला सामने आया है। मानक को ताक पर रखकर सड़क की मरम्मत हो रही है। प्रभावशाली लोगों के इलाके में मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गड्ढे भी ठीक से नहीं भरे गए और मार्ग को उबड़ खाबड़ छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने मानक के विपरीत काम करने का आरोप लगाया है। घोसी तहसील के उसरी से चिउटीडाड़ तक 6.2 किमी सड़क पांच साल से बदहाल थी।
गहरे गड्ढों में फिसलकर आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल होते थे। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिकारियों को पत्रक दिया था। इसे संज्ञान में लेकर विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन से सड़क की मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये का बजट मिला। विभाग के अनुसार 20 दिन पहले काम शुरू हुआ और आगामी 26 मई तक काम पूरा करना है। क्षेत्र के उमेश मिश्र, सुनील मिश्र, कमलेश मिश्र ने बताया कि नहर से चीउटीडाड़ तक मशीन से कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

लेकिन नहर से उसरी चट्टी तक 1200 मीटर मानक के विपरीत मोटाई कम करके उबड़ खाबड़ छोड़ दिया गया है।
गड्ढे पूरी तरह नहीं भरे जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में अवर अभियंता राजदेव ने बताया कि मानक के अनुरूप मरम्मत कार्य हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देखा, लेकिन वहां किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें