टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने कन्यादान योजना के तहत चार परिवारों को दिए 51 हजार ।संवाद
टीचर्स सेल्फ केयर टीम की तरफ से नगर पंचायत घोसी के ऐतिहासिक नरोखर पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में कन्यादान योजना के लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
संगठन ने अपने चार सदस्य परिवारों की पुत्रियों के विवाह में सहयोग के लिए यह आर्थिक सहायता प्रदान की। जिला संयोजक एवं कन्यादान योजना के नामित पदाधिकारी मनोज यादव ने प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी सदस्यों प्रतिमा राय, पूनम यादव, मुन्ना यादव और अब्दुल्ला को चेक सौंपे।
इस दौरान संगठन की वर्तमान और आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिला प्रवक्ता तारकेश्वर पांडेय, जिला सहसंयोजक रामबिलास चौहान, प्रदीप कुमार, अरविंद मौर्य, लोकनाथ मौर्य, ब्लॉक संयोजक मनोज कुमार, ब्लॉक प्रवक्ता रमाकांत, धर्मेंद्र, जनार्दन यादव आदि शामिल रहे।