फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में पहुंचीं 26 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
नगर पालिका में जनसुनवाई में पहुंचे लोग। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को जनसुनवाई अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. मणिभूषण तिवारी की अध्यक्षता में हुई। लगभग दो घंटे चली इस बैठक में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिकायतों में निर्माण विभाग से सर्वाधिक 16, जलकल विभाग से चार, सफाई विभाग से तीन और प्रकाश विभाग से तीन शिकायतें दर्ज की गईं।
अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत पहुंचाना है। सफाई से जुड़ी तीन और प्रकाश विभाग की एक समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया।
शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, अवर अभियंता (सिविल) मनोज कुमार सोनकर, रमेश चंद, पंकज कुमार वर्मा तथा राजस्व निरीक्षक अमृता राय उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें