फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने एनएच पर किया चक्काजाम

Mon, 21 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित और विज्ञान शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण को रोकने के लिए विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने सोमवार को फातिमा तिराहा पर गोरखपुर-वाराणसी एनएच पर चक्काजाम किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। सड़क जाम की सूचना पाते ही एसडीएम सदर और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से शिक्षकों को समझाया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान 20 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों के नियुक्ति पत्र का वितरण सोमवार को हो रहा था। इस दौरान विशिष्ट बीटीसी के शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजनी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे।


 वे अपने पद्दोन्नति की मांग करने के दौरान नियुक्ति पत्र वितरण को रोकने की मांग करने लगे। विभाग द्वारा उनकी बातों पर ध्यान न होने से आक्रोशित होकर शिक्षक नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन



 वहां पर शिक्षकों ने नेशनल हाइवे गोरखपुर-वाराणसी पर चक्काजाम कर दिया। साथ ही नियुक्ति पत्र वितरण रोकने की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने जमकर बीएसए के खिलाफ नारेबाजी की।


जाम की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर एस बी सिंह और सीओ सिटी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। करीब 20 मिनट तक जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम समाप्त होने के बाद भी काफी देर बाद आवागमन सुचारु हो सका।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें