विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक मंगलवार को बीएसए कार्यालय परिसर में हुई।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों के बीच आकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने वर्ष 2004 बैच के पुरानी पेंशन की कटौती का पत्रक प्राप्त किया।
इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए गोरखपुर फैजाबाद स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का अधिकार है। हम इसे हर हाल में लेकर ही रहेंगे।
उन्होंने सदन में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और यह हमें सबको समझाना एवं उसे मतदाता भी बनाना है। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि मैं आप सभी के कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा।
प्रदेशीय संयुक्त मंत्री प्रवीण राय ने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों के लिये सतत जागरूक हैं। हमारी कई मांगों की याचिकाएं भी न्यायालय में दाखिल हैं, जो जल्द ही निस्तारित हो जाएंगी। उन्होंने संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह एवं संचालन जिला मंत्री राजेश राय ने किया बैठक में दूधनाथ यादव, धनन्जय सिंह लल्लन विश्वकर्मा, गोपाल जी, उत्तम प्रसाद, बृजमोहन सिंह, झम्मन यादव, राजकुमार वर्मा, अनिल गुप्ता, स्वतंत्र श्रीवास्तव, शाहनवाज खां, अनिल सिंह, सुनिल सिंह, दुर्गा प्रताप सिंह ज्ञानचंद कन्नौजिया, पारितोष कुमार सिंह, अंजनी यादव, अनिल पांडेय आदि उपस्थित रहे।