कलेक्ट्रेट पर शिक्षा राज्य मंत्री के टीईटी अनिवार्यता पर दिए गए जवाब की प्रतियां जलाते शिक्षक
केंद्र सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के संसद में टीईटी अनिवार्यता पर दिए गए जवाब से आक्रोशित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही उनका पुतला फूंककर नारेबाजी की।
शिक्षक समाज द्वारा उनके पुतले एवं उनके उत्तर की प्रतियों का दहन किया गया। शिक्षकों में टीईटी की अनिवार्यता संबंधी सरकार की नीतियों से बहुत आक्रोश है और शिक्षक समाज इसके विरोध में किसी भी स्तर के संघर्ष के लिए संकल्पित है।
प्रमुख रूप से कृष्णानंद राय, अखिलेश्वर शुक्ला, मनमोहन पांडे, जगमोहन सिंह, सूर्यभान शर्मा, परवेज अंसारी, राशिद जमाल, जगमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।