फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक हईं.... अंखिया निकाल लेब तुहार, आरपीएफ कर्मी से बहस का वीडियो वायरल

Thu, 12 Feb 2026 12:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ रेलवे स्टेशन पर पार्सल अधीक्षक और आरपीएफ के जवान के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान पार्सल अधीक्षक कह रहे हैं राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक हईं, अंखिया निकाल लेब तुहार। 
विज्ञापन
मऊ रेलवे स्टेशन पर पार्सल अधीक्षक और आरपीएफ के जवान के बीच बहस का वीडियो वायरल। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तैनात घोसी निवासी आरपीएफ के जवान का रेलवे स्टेशन पर सामान की बुकिंग के लिए पार्सल अधीक्षक से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्सल अधीक्षक कह रहे हैं कि दो मिनट में आदमी बना देब तोहके। तनिको बेअंदाजी करबा त अंखिया निकाल लेब तुहार। तरीका से बात करा सब आरपीएफ गिरी भीतर डाल देब। तोहके समझ में ना आवत हवे के कैसे बात करत हवा। औकात में रहा, तुहार समान बाद में जाई, तु पहिले जईबा। राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक हईं, अउर कुछ जानब। होश में रहा।

विज्ञापन


एक मिनट 38 सेकंड के वायरल वीडियो का पूर्वात्तर रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लिया है। पार्सल अधीक्षक को वाराणसी तलब किया गया। वायरल वीडियो में अधीक्षक पार्सल कक्ष के बाहर आरपीएफ के जवान को खरी-खोटी सुना रहे हैं। आरपीएफ का जवान घरेलू सामान का पार्सल बुक कराने पहुंचा था। 

इसे भी पढ़ें; Ballia: लूट के मामले को चोरी दिखाने में नपे बैरिया थाना प्रभारी, निलंबित; डीआईजी के निरीक्षण के बाद गिरी गाज
विज्ञापन


खुद को पार्सल अधीक्षक बताने वाले ने कहा कि सब आरपीएफ गिरी भुला जइबा। तोहसे के कहल ह गाड़ी अंदर ले आवे के। केसे पूछ के गाड़ी ले अइला ह। गाड़ी अंदर ले आवे के एलाउ कइल ह। तरीका से बात करा... आरपीएफ मतलब खुदा ना होला।
विज्ञापन


इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। पार्सल अधीक्षक को वाराणसी तलब किया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें