फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर डीएम को सौंपा 18 सूत्री ज्ञापन

Mon, 16 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
2005 के बाद नियुक्ति शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने आवाज उठाई। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



 इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष डा. रामविलास भारती ने कहा कि संगठन की ओर से शासन को शिक्षकों की समस्याओं से ज्ञापन सौंपा गया था बावजूद मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है।


एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए।
विज्ञापन



जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पूर्व की भांति विभागीय कोटे के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नेित का आदेश निर्गत किया जाए।


कहा कि 23 दिसंबर 2013 को हुए समझौते के आधार पर मृतक आश्रित के शिक्षक पद पर ही नियुक्ति संबंधी शासनादेश निर्गत किया जाए। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को भी राज्यकर्मचारियों की भांति चिकित्सकीय सुविधाएं दी जाए।


पिछडे़ ब्लाकों में कार्यरत शिक्षकों को ग्रामीण भत्ता पांच हजार रुपया दिया जाए। लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं में अन्य कर्मचारियाें की भांति शिक्षकों को भी आयु सीमा मेें पांच वर्ष की छूृट प्रदान किया जाए। इस अवसर पर अनवारुलहक, सच्चिदानंद यादव सहित शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें