फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित बनें, शिक्षा से ही समाज का विकास

Sun, 15 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर स्थित शहीद सुदामा राजभर पार्क में रविवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई। इस दौरान शिक्ष्ाा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। समाज से शिक्षित होने और शिक्षा के बल पर विकास का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



 उपेक्षित पिछड़ा वर्ग संगठन के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के  विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।


उन्होंने कहा कि सुहेलदेव का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमें गर्व है कि हमारे पूर्वज एक महान योद्धा थे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सुहेलदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन



संगठन के अध्यक्ष रामाश्रय राजभर ने कहा कि उपेक्षित पिछड़े वर्ग के लोगाें के लिए यह जरूरी है कि वह शिष्ट बने, संगठित बने और संघर्ष करें।


 उन्होेंने कहा कि एकता, सहकारिता और शिक्षा की ताकत से ही उपेक्षित समाज का विकास किया जा सकता है। कहा कि रामकृष्ण, गौतमबुद्ध जैसे महापुरुषों की देवभूमी उत्तर प्रदेश में भी दलित और पिछड़ी जाति की बस्तियों से शराब और बीयर की दूकानें बंद कराने की जरूरत है।


कार्यक्रम की संयोजिका सुगंधा मौर्या ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को महिलाओं को सम्मान देना होगा। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें