रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम पीजीआई आजमगढ़ में मौत हो गई। वह सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।
रतनपुरा ब्लाक के थलईपुर निवासी 35 वर्षीय महिला ब्लाक के जमालपुर बुलंद स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। परिजनों की मानें तो शिक्षिका के घर में एक अन्य महिला की मौत भी सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों हो गई थी। इस बीच शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को महिला की हालात गंभीर देेखकर चिकित्सकों ने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जहां बुुधवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षिका के संक्रमण से मौत की पुष्टि रतनपुरा सीएचसी प्रभारी डॉ. हंसराज सोनी ने की। उन्होंने बताया कि संक्रमित होने के बाद अध्यापिका का उपचार चल रहा था। संवाद