मऊ। जिले में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी हैै। बृहस्पतिवार को 2266 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 54 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं 108 मरीजों ने संक्रमण को मात दिया। संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 53 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1343 लोगों की जांच की गई। इसमें 31 लोग संक्रमित मरीज मिले। वहीं आजमगढ़ से 923 जांच रिपोर्ट में 18 मरीज जबकि ट्रूनाट जांच में 5 मरीज मिले। बताया कि संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र से 11, रतनपुरा ब्लाक से 4, रानीपुर ब्लाक से 7, बड़राव से 2, कोपागंज ब्लाक से 4, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 7, घोसी ब्लाक से 5, दोहरीघाट से 1, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 6, परदहा ब्लाक से 7 तथा एक अन्य जगह से मरीज मिला। बताया कि जिले में अब तक कुल 7 हजार 575 मरीज मिल चुके है। इसमें 6 हजार 814 मरीज रिकवर हो चुके है। 53 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि सक्रिय 708 मरीजों में से 571 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।