तहसील के दुबारी स्थित शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को भयभीत नहीं होेने और किसी भी परिस्थिति का मुकाबला करने की सलाह दी।
टीम ने बताया कि अत्याचार करना और सहना दोनों पाप है। आपकी चुप्पी शोहदों के हौसलों को बढ़ाती है। इसलिए किसी घटना के घटित होने पर चुप न रहें। घटना के संबंध में अपने परिजनों से बात करें और पुलिस की सहायता लें।
हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार साहनी ने कहा कि हर लड़कियों को अपने छात्र जीवन में सेल्फ डिफेंस की तकनीक जरूर सीखनी चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा, दीपिका सिंह ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सलाह देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बताया कि महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 1090, 181, सीएम हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और पुलिस अधिकारियों के सीयूज नंबर हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान सपन कन्नौजिया, प्रधानाचार्य मुन्ना यादव, अमरचंद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।