फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेनिंग पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पावरलूम सेवा केन्द्र में पावरलूम प्रोग्राम कलस्टर इम्प्लीमेंटेशन कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें बुनकरों को नए पावरलूम की खरीद पर सब्सिडी दिए जाने, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, पावरलूम उद्यमियों द्वारा केंद्र मेंं स्थापित धागा के लिए निःशुल्क वीवर्स ट्रेडस प्रशिक्षण कराने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथिनगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल ने वीवर्स ट्रेडस प्रशिक्षण की ट्रेनिंग पूर्ण करने वाले बैच में शामिल विवेक कुमार, अरुण कुमार, मोहम्मद अनस, मोहम्मद खालिद, ओम पांडेय, मोहम्मद अजमल, अंकित कुमार यादव, अजय चौहान, विशाल यादव, अभिषेक यादव, सोनू चौहान, राहुल यादव, सचिन कुमार यादव, अब्दुल्ला सलीम, अब्दुल्ला सईदुर्रहमान, अतिकुर्रहमान, बृजेंद्र पाल सहित 22 प्रशिक्षित को पावरलूम सेवा केंद्र मऊ के अधिकारियों एवं समस्त अतिथियों की मौजूदगी में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
पावरलूम सेवा केंद्र के सहायक निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी गोपाल निगम ने कहा कि बुनकरों को उनके उत्थान और बुनाई से संबंधित आधुनिक प्रशिक्षण दिए जाने के लिए वीवर्स ट्रेडस का विशेष प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान बुनकरों को बुनाई के आधुनिक उपकरणों की जानकारी के साथ-साथ नए प्रकार की मशीनों पावरलूम, सेमी ऑटोमेटिक पावरलूम आदि के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें