शिक्षा विभाग और अमर उजाला की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग की तरफ से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाली तीन छात्राओं और एक छात्र सहित चार विद्यार्थियों को लखनऊ में सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि मधुबन विधायक रामबिलास चौहान और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आनंद वर्धन रहे।
इससे पूर्व मेधावियों को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें मेधावी, अभिभावक, अधिकारी और मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुबन विधायक रामबिलास चौहान ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा जो बातें बताई गई हैं, उन्हें अपने जीवन में उतारें। किसी भी काम को बीच में न छोड़ें, बल्कि जब तक मंजिल न मिले, बिना रुके प्रयास करते रहें। सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, जिला समन्वयक सीपी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हाईस्कूल के मेधावी
हाईस्कूल में केदार उमा विद्यालय के छात्र रजनीश सिंह (95.83 प्रतिशत), सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा पूजा साहनी (95.67 प्रतिशत), एबीपी स्मृति बाइंका के छात्र वैभव यादव (95.67 प्रतिशत), ओमप्रकाश पांडेय उमाविद्यालय कासिमपुर के छात्र अनिकेत यादव (95.67 प्रतिशत), स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज कसारी की छात्रा ईशा (95.50 प्रतिशत), किशुनदेई इंटर कॉलेज एकौना चौबेपुर की छात्रा अमृता यादव (95.17 प्रतिशत) शामिल रहीं।
0000000000000
इंटरमीडिएट के मेधावी
इंटरमीडिएट में बीआरएसके इंटर कॉलेज खलिसा के छात्र ओमजी राय (95.20 प्रतिशत), नेशनल इंटर कॉलेज इंदारा की छात्रा अनामिका प्रजापति (93.80 प्रतिशत), बापू सरयू दास इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया यादव (93.80 प्रतिशत), ज्ञानोदय इंटर कॉलेज भेड़कुल सुल्तानपुर की छात्रा प्रिया यादव (92.60 प्रतिशत), सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका यादव (92.60 प्रतिशत), सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी की छात्रा प्राची राय (92.40 प्रतिशत), हाजी मुनीर इंटर कॉलेज नेमडाड़ की छात्रा अक्सा नाज (92.20 प्रतिशत), स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्रा अन्नू यादव (92 प्रतिशत), इंटर कॉलेज नदवासराय के छात्र सर्वजीत चौहान (91.60 प्रतिशत), सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा दीपिका पटेल (91.40 प्रतिशत) और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा यादव (91.40 प्रतिशत) सहित कुल 17 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह