फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, हुई हल्की बारिश

विज्ञापन
घोसी में सोमवार को झमाझम बारिश के बीच बदला मौसम।संवाद
विज्ञापन
नौतपा के आठवें दिन सोमवार को भी पारा चढ़ने का क्रम जारी रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर के समय धूप-छांव का क्रम बना रहा, लेकिन तेज धूप के चलते प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

शाम के समय मौसम ने करवट ली। लगभग चार बजे जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस दौरान आकाश में तेज गड़गड़ाहट होने से राहगीर और खेतों में काम कर रहे किसान सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को विवश हो गए।
सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही धूप असहनीय होने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। दिनभर धूप-छांव का क्रम बना रहा। दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। आवश्यकता पड़ने पर निकलने वाले लोग सिर और मुंह ढककर जाते देखे गए।
विज्ञापन

तापमान पर नजर डालें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 46 प्रतिशत रही, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बढ़ती गर्मी और तेज धूप के चलते दोपहर में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलते देखे गए। दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर सन्नाटा-सा पसरा रहा।
लंबी दूरी की सड़कों पर लोग पेड़ों के नीचे विश्राम करते दिखे। शाम लगभग चार बजे मौसम में अचानक बदलाव आया और कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। आकाशीय बिजली और तेज गड़गड़ाहट से लोग सहम गए। यात्रा कर रहे वाहन चालक, राहगीर और खेतों में काम कर रहे किसान सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। उमस और नमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

0000000000000000
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
01 जून 38
28
31 मई 36
27
30 मई 31
25
29 मई
31
25
28 मई
37
26
27 मई
38
27
26 मई 39
27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें