फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चंद्र के विचारों से प्रेरणा लें युवा

विज्ञापन
ेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर के सहादतपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर उनके चित्र पर पुष्प - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारत की स्वतंत्रता के अग्रणी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से मनाई गई। नगर के सहादतपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिससे अपने समाज तथा देश का नेतृत्व कर सकें। देश एवं समाज के लिए नेताजी का योगदान स्वतंत्रता सेनानियों में सर्वोपरि है। कार्यक्रम में संरक्षक जयप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे विश्व में भ्रमण कर भारत की आजादी के लिए दूसरे देशों को भी तैयार किया और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, यज्ञ देव श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. जीएस लाल, बसंत श्रीवास्तव रहे। अधिवक्ताओं ने नेता सुभाषचंद बोस की जयंती मनाई:मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रविवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन मे गोष्ठी का आयोजन कर नेता सुभाषचंद बोस की जयंती मनाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बार के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, मंत्री संतोष श्रीवास्तव,अजीत कुमार श्रीवास्तव, पीएन सिंह, बद्रीनाथ सिंह, पंकज राय,पंकज श्रीवास्तव, अरूण कुमार सिंह, हरिलाल राजभर,तेजबहादुर सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मां भार ती को दासता की बेड़ियों से मुक्त कराने में उनका अतुलनीय योगदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।यह बातें राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार भारतवंशी ने कही। वे परिषद के कार्यालय पर रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। मधुबन संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, हरिद्वार राय, देवेंद्र सिंह,नागेंद्र राय, बृजमोहन सिंह,रमेश तिवारी,जगत सिंह आदि शामिल रहे। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर रविवार को गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ तथा रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शारदा नारायण हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा की रक्तदान एक महादान है, और इसका कोई मोल नहीं है। हम पैसे से हर चीज तो ले सकते है लेकिन रक्त नहीं ले सकते है। एक यूनिट रक्त से तीन लोग को नया जीवन मिलता है। कहा कि शारदा नारायन हॉस्पिटल हर महीने थेलिसिमिया पीड़ित बच्चों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराता है। रक्तदान शिविर के आयोजक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है। इसलिए सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर शारदा नारायन हॉस्पिटल के संरक्षक जगत नारायन सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, पद्मदेव सिंह, पारसनाथ प्रजापति, बृजभान मल्ल, पतिराम यादव, अरविंद कुमार मिश्रा, विपिन जायसवाल, संदीप कुमार, अभय नाथ वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें