घोसी तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम प्रकाश बिंदु।
- फोटो : mau
घोसी तहसील सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 67 शिकायती पत्रों में से महज दो का निस्तारण हुआ। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि वह फरियादियों की फरियाद को गंभीरता से लें और उन्हें निस्तारित करें। वहीं, एसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने भी समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को आदेश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में मांदीदुल्लाह के विनोद ने शिकायत किया कि भाई मुन्ना की मृत्यु चार दिसंबर18 को हो गई है। परंतु आवेदन के बाद भी गांव के सेक्रेटरी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देरहे हैं। दरियाबाद के शिवशंकर यादव ने शिकायत किया कि सरकारी अस्पताल के बन रहे बाउंड्रीवाल से मेरा रास्ता बंद हो जाएगा। पालियामहमुदपुर के नवनीत राय ने शिकायत किया कि शौचालय के धन को लेकर शिकायत किया था कि धन नहीं मिला है। जिसपर बताया गया कि धन भेज दिया गया है। जब बैंक गया तो बताया गया कि अभी नहीं आया।
अमिला चिरैयाडाड़ निवासी रामशंकर सिंह ने शिकायत किया कि सार्वजनिक रास्ते की नाली टूट गई है,जगह जगह जाम हो कर उसका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। अकोल्ही के रामलक्षन ने शिकायत किया कि गरीब होने के बाद भी कई बार शौचालय के लिए आवेदन करने पर प्रधान द्वेष वश नहीं देरहे हैं। कटघरा महलु के कौशल राय ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कहा कि उसे लगातार दौड़ाया जा रहा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर, एक्सईएन डीडी शर्मा, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, बीडीओ हरिवंश, एबीएसए संजीव सिंह, जिलाकृषि अधिकारी, सहायक अभियंता नलकूप, अवर अभियंता विद्युत पृथ्वी नाथ आदि की मौजूदगी रही।
मुहम्मदाबाद गोहना : संपूर्ण समाधान दिवस पर देर से पहुंचे अधिकारियों और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने से नाराज उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने मातहतों को एक तरफ जहां जमकर फटकार लगाया।
चेतावनी दिया कि उचित कारणों और बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान कुल 29 शिकायती पत्रो में से मात्र एक का ही निस्तारण हो सका।