बढुआगोदाम। आजमगढ़ के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ. बालचंद ने बृहस्पतिवार को परदहां सीएचसी पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डाॅ. दिलीप कुमार को ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे झोलाछाप के अस्पताल, गैर पंजीकृत पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
इससे पहले उन्होंने अस्पताल के वार्डों, डिलिवरी रूम, ओपीडी, फार्मेसी कक्ष, एनसीडी सेल, बीपीएमयू निरीक्षण किया। साथ ही साफ सफाई और कुछ खामियों को ठीक करने का निर्देश दिया। अस्पताल में हर्बल गार्डन लगाने और अस्पताल में एक्स-रे मशीन के लिए प्रिंटर के लिए शासन पत्र भेजने को कहा। निरीक्षण सीएचसी प्रभारी के साथ बैठक करके मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान गुड़िया सिंह, वागिसा सिंह, डा. वकार, अजीत सिंह, रेनू आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। संवाद