फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेपर लीक होने पर परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रुम में रहेगा रिजर्व प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में तीन दिन शेष रह गए हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारी अंतिम दौर में है। जिले में पहली बार परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों में डबल लॉक वाली तीन नहीं चार आलमारियां होंगी। चौथी आलमारी में आकस्मिक स्थिति के लिए प्रश्नपत्रों का अतिरिक्त सेट रखा जाएगा, जो पेपर लीक होने की स्थिति में बोर्ड के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त सेट के प्रश्नपत्र से परीक्षा कराया जाएगा। 135 परीक्षा केंद्राें पर 79722 परीक्षार्थी शमिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड के दिशा निर्देश को क्रियान्वित करने की तैयारी तेजी से चल रही है। जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 39259, इंटर में 40463 सहित 79722 परीक्षार्थी शमिल होंगे।
बोर्ड की तरफ से पहली बार प्रत्येक विषय के दो-दो पेपर सेट बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम में दोनों प्रश्नपत्र सेट को सुरक्षित रखा जाएगा। पेपर लीक जैसी घटना होने की स्थिति में बोर्ड के दिशा निर्देश पर परीक्षार्थियों को तत्काल अतिरिक्त सेट देकर परीक्षा कराई जाएगी। स्ट्रांग रूम और उसके अंदर रखी गई चारों डबल लॉक वाली अलमारियां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगीं।
विज्ञापन

अतिरिक्त सेट को केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डबल लॉक वाली अलमारी में रखवाकर सीलबंद किया जाएगा। अतिरिक्त सेट के पेपर के लॉकर की चाबी संबंधित थाने में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में दो प्रश्नपत्र सेट भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें