फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बड़े बकायेदारों पर करें कार्रवाई बाहर के वाहनों की सूची बनाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें राजस्व वसूली, राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने दस बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करने के साथ खनन विभाग को एम चेक वाले प्रकरणों में संबंधितों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही जनपद के बाहर की गाड़ियों वाली सूची भी एआरटीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अवैध खनन में संलिप्त जनपद के बाहर की गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने फसल क्षति आपदा के प्रकरणों में समस्त किसानों को समय से मुआवजा दिलाने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने चारों तहसीलदारों को दिया। जबकि धारा 24 के तहत रबी फसल की कटाई के बाद भी प्रकरण लंबित मिलने पर समस्त पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
इसीक्रम में स्टांप रजिस्ट्रेशन में भी इस वर्ष प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत हासिल करने के साथ जिलाधिकारी ने स्टांप चोरी को रोकने के लिए समस्त उप जिला अधिकारियों को संबंधित तहसीलों में पांच बड़ी रजिस्ट्री वाले प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिया। साथ ही 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की समीक्षा के दौरान उन्होंने इसकी नियमित समीक्षा कर कुर्क की कार्रवाई कर वसूली के निर्देश दिया। वहीं कृषि, आवास एवं मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन की समीक्षा के दौरान उन्होंने पिछले वर्ष निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश समस्त उप जिला अधिकारियों को दिए। इसके अलावा भू माफियाओं तथा अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध शिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इसमें तत्काल कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें