निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव चिह्नों का शनिवार को ही प्रत्याशियों के बीच आवंटन कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य पदों एवं बीडीसी के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित किए गए।
इस दौरान जिला पंचायत के प्रत्याशियों के बीच आरी, उगता सूरज, कप प्लेट, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़ आदि सिंबल बांटे गए तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों को अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईंट, कढ़ाही आदि का आवंटन हुआ।