नगर पालिका सभागार में गुरुवार को अधीशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कर्मचारियों और सफाई नायकों की बैठक आयोजित हुई।
जिसमें लखनऊ से आई आईईसी अवेयरनेस कार्यक्रम टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत जागरूकता लाने के लिए वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर 10 हजार से ज्यादा नगरवासियों को स्वच्छता एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही।
ईओ संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि 2018 स्वच्छता सर्वेक्षण में मऊ पालिका पूरे देश में 278 वें स्थान और प्रदेश में 14वें तो मंडल में प्रथम स्थान पर रही थी। इस बार देश में टॉप टेन में आने और प्रदेश में टॉप करने का लक्ष्य है।
लेकिन यह तभी संभव होगा कि जब नगर में स्वच्छता के साथ बेहतर कचरा संग्रहण अनिवार्य है। जिससे नगर को स्वच्छ रखा जा सके और जांच के लिए आने वाली क्यूसीआई टीम को गंदगी न मिले। वहीं लखनऊ से आई टीम के सदस्य राजीव दूबे तथा उज्ज्वल मिश्रा ने जानकारी का आदान-प्रदान, शिक्षा एवं संवाद के प्रति सचेत हो कर स्वच्छता एप को अधिक से अधिक डाउन लोड करने की बात कही।
कहा कि नगर को बेहतर रैकिंग लाने के लिए 10 हजार लोगों को स्वच्छता एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। बताया कि इसके लिए कर्मचारियों को लोगों से मिलकर स्च्छता ऐप के बारे में न सिर्फ जानकारी देकर उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त करना है, बल्कि उनके मोबइल नंबरों पर स्वच्छता एप को डाउन लोड भी कराने के लक्ष्य पर काम करना है।
बैठक में सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, गुफरान खान, पीएन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।