फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व विधायक कपिलदेव की बहू सुषमा यादव ने पाई 13वीं रैंक, सेना से रिटायर होने के बाद अरुण शुक्ला ने पाई सफलता

विज्ञापन
यूपी पीसीएस में चयनित समीर राय
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

जनपद में दस अभ्यर्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है। इसमें बड़रांव गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ला ने एयरफोर्स से साल 2022 में रिटायर होने के बाद प्रयागराज में तैयारी करते हुए 135वीं रैंक हासिल की है।
वहीं पूर्व विधायक स्वर्गीय कपिलदेव यादव की पौत्रवधू सुषमा यादव ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शुभचिंतक उन्हें पूरे दिन बधाई देते रहे।
विज्ञापन

मधुबन : तहसील क्षेत्र के ग्राम धरमपुर विशुनपुर निवासी उत्पल आनंद का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। पूर्व प्रधान सम्पूर्णानंद एवं पूर्व प्रधान दमयंती देवी के पुत्र उत्पल आनंद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया है।
उत्पल आनंद ने वर्ष 2014 में गोरखपुर से हाईस्कूल और वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने बीएचयू से बीएससी ऑनर्स प्रथम श्रेणी में पास किया और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।
दूसरे ही प्रयास में यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने नायब तहसीलदार पद प्राप्त किया। मिलिंद आनंद, चन्द्रमणि यादव, अशफाक आलम, विश्वविजय सिंह, अमित गुप्ता, वैभव आनंद, हेमंत यादव सिप्पू सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इंदारा : कोपागंज ब्लॉक के खालिसपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार गौतम ने यूपी पीसीएस परीक्षा 2024 पास कर ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयन पाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। पिता सूर्यभान प्रसाद (राजस्व निरीक्षक) हैं व माता सावित्री देवी गृहणी हैं।
शैलेन्द्र कुमार गौतम की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा सनबीम स्कूल अलीनगर से हुई है। वर्ष 2023 में बीएसई दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद 2024 में यूपी पीसीएस परीक्षा पहली ही बार में उत्तीर्ण कर ट्रेजरी ऑफिसर बने हैं।
सूरजपुर : मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर निवासी समीर राय के कमीश्नर पद पर चयनित होने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। अमरेश राय, राकेश राय, पीयूष राय, रामबली यादव, सुरेश यादव, प्रधान प्रभुनाथ मौर्य, समाजसेवी अजय राय ने बधाई दी।
विज्ञापन


इन लोगों ने पाई सफलता
सुषमा यादव
अरुण कुमार शुक्ला
उत्पल आनंद यादव
माधुरी यादव
भारतेंदु राव
सोनम सरोज
शरद सिंह
आयुष चन्द्रा
अभिषेक सिंह
समीर राय

यूपी पीसीएस में चयनित समीर राय

यूपी पीसीएस में चयनित समीर राय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें